VIDEO : बारात में जैसे ही बजा पुष्पा का गाना सभी लगे लंगड़ाने, नजारा देख रह जाएंगे हैरान

By: Ankur Thu, 03 Mar 2022 7:11:55

VIDEO : बारात में जैसे ही बजा पुष्पा का गाना सभी लगे लंगड़ाने, नजारा देख रह जाएंगे हैरान

पुष्पा फिल्म आने के बाद से ही सोशल मीडिया के इस समय में सभी के ऊपर अलग ही बुखार चढ़ गया जिसमें गाना बजते ही सभी डांस करने लगते हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा का ट्रेंड अभी भी कम नहीं हुआ हैं जिसका एक नजारा देखने को मिला एक बारात में जहां पुष्पा का गाना बजते ही पूरी की पूरी बारात ही लंगड़ाने लगते हैं और डांस स्टेप करते हुए दिखाई देते हैं। 30 सेकंड का ये वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है। लोग इसे व्हाट्सएप पर भी शेयर कर रहे हैं। आप भी यह नजारा देख हैरान रह जाएंगे।

वायरल हो रहा ये वीडियो कहां का है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन इसे काफी देखा जा रहा है। इस मजेदार वीडियो को एक मोहल्ले में कैद किया गया। इसमें पूरी बारात ही पुष्पा का डांस स्टेप करती नजर आई। बारात में हर कोई इधर से उधर लंगड़ाते हुए आता जाता नजर आया। इसे लोगों ने पुष्पा की बारात बताया। इस वीडियो को कई सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया गया। इसमें फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक शामिल है।

अलग अलग साइट्स पर शेयर होने के बाद ये वीडियो ट्रेंड करने लगा। लोग अपनी एक चप्पल उतार कर डांस करते दिखे। लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स किये। एक शख्स ने लिखा कि बारात को पहुंचने में काफी समय लग गया होगा। इस दौरान रास्ते में ट्रैफिक भी काफी प्रभावित हुआ। लोग बीच सड़क पर नाचते नजर आए। हां;हालांकि मजेदार कांसेप्ट की वजह से वीडियो वायरल हो गया।

ये भी पढ़े :

# जानवरों से इंसानों में कोरोना संक्रमण का खतरा!, सफेद पूंछ वाले हिरण से संक्रमित हुआ एक शख्स

# VIDEO : वायरल हुए इस महिला के डांस पर आ रही महेदार प्रतिक्रियाएं, लोग कह रहे सस्ते नशे का कमाल!

# युक्रेन में गूगल मैप के इस कदम ने बढ़ा दी रूसी सेना की मुश्किलें!

# रूस-यूक्रेन युद्ध : कच्चा तेल 115 डॉलर के पार, भारत में अगले हफ्ते 20-25 रु. महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल!

# 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को बेकरार Gangubai Kathiawadi, अब तक इतनी हुई कमाई

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com